बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 71644 मेगावाट है। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कमिशनिंग से लेकर अब तक 24.51 बिलियन यूनिट से भी ऊपर विद्युत उत्पादन किया गया है। एनटीपीसी को भविष्य में 2032 तक 1.30 हजार मेगावाट का उत्पादन कर एक सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनना है। देश के कुल पावर जनरेशन में 15 से 26 % योगदान एनटीपीसी कर रहा है। यह सब हमारे दक्ष अभियंताओं व कर्मचारियों , अधिकारियों व पूरी फ़ोर्स की मेहनत का फल है। ये जानकारी एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से यह मत है कि वाटर सेस नहीं लगना चाहिए है और राज्य सरकार कह रही है कि देना होगा। इससे पावर कॉस्ट पर फर्क पड़ेगा, उन्होंने कहा कि एनटीपीसी देश की तरक्की के लिए बढ़चढ़कर योगदान दे रही है।
कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस वर्ष एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना के आसपास के अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उदघाटन किया गया। एनटीपीसी कोलडैम को स्टेशन को मानव संसाधन के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए प्लैटिनम श्रेणी में एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 तथा सीएसआर गतिविधियों के लिए भी प्लैटिनम श्रेणी में एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में एनटीपीसी कोलडैम को हिमाचल प्रदेश पर्यावरण लीडरशिप अवार्ड 2021-22 का प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
