हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-भाजपा की जन चेतना यात्रा के माध्यम से गलोड़ तहसील के तहत हुई कार्यों की अनदेखी के विरोध में गांधी चौक पर प्रदर्शन किया । कई पंचायतों के लोग इस जन चेतना यात्रा में शामिल हुए और विकासात्मक कार्यों के उत्पन्न किए गए अवरोध को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान कहा कि गलोड़ में कालेज को डिनोटिफाई करना, 33 केवी सब स्टेशन को बंद करना, सड़कों की दयनीय हालत होना चिंताजनक है। काफी अधिक संख्या में लोग इस आक्रोश को लेकर बुधवार के दिन हमीरपुर मुख्यालय में पहुंचे।.हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि गलोड़ में डिग्री कालेज को बंद करना, सड़कों की दयनीय हालत, 33 केवी सब स्टेशन को बंद करना दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर लोगों को जागृत करने के लिए भाजपा चेतना यात्रा चलाई जा रही है। इसमें कई पंचायतों के लोग शामिल हैं.
