By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जसप्रीत ने बनाया रिकार्ड…साइकिल से अकेले10 हजार फीट उंचाई पर पहुंचे कमरूनाग मन्दिर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जसप्रीत ने बनाया रिकार्ड…साइकिल से अकेले10 हजार फीट उंचाई पर पहुंचे कमरूनाग मन्दिर
himachalNews

जसप्रीत ने बनाया रिकार्ड…साइकिल से अकेले10 हजार फीट उंचाई पर पहुंचे कमरूनाग मन्दिर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/23 at 10:55 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- राष्ट्रीय वर्चुअल साइकिलिंग प्रतियोगिता 2021 का खिताब अपने नाम करने वाले मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने साइक्लिंग में एक और रिकार्ड बनाया है। इस बार जसप्रीत ने कमरूघाटी के अयाध्य देव बड़ादेव कमरूनाग के मंदिर तक का सफर साइकिल पर अकेले ही तय किया है। यह मंदिर 10 हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित है। हालांकि जसप्रीत पॉल इससे पहले भी इस मंदिर तक साइकिल से जा चुके हैं लेकिन उस वक्त उन्होंने यह राइड अपने एक अन्य साथी अभिषेक के साथ नवंबर 2020 में की थी। जिस स्थान पर मंदिर मौजूद है वहां पर साइकिल के माध्यम से अकेले सफर तय करना अपने आप में बड़ी बात है।

जसप्रीत ने यह यात्रा बीते रविवार यानी 19 नवंबर को सुबह सवा 6 बजे मंडी शहर से शुरू की। पक्की सड़क पर सफर तय करने के बाद कच्ची सड़क और खड़े पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार करते हुए जसप्रीत शाम 4 बजे देव कमरूनाग के दरबार पहुंचे। वे अपनी साइकिल को झील किनारे तक ले गए जबकि यह स्थान सड़क से करीब 1 किमी दूर है। जसप्रीत ने मंडी से कमरूनाग और वापिस मंडी आने तक 104 किमी का सफर तय किया और इस दौरान उन्होंने 10498 फीट का एलिवेशन गेन किया। जसप्रीत ने बताया कि सड़क की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें काफी ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जो चैलेंज उन्होंने खुद से लिया था उसे पूरा करने की खुशी है।

राह चलते लोगों की मदद से बनवाए अपने वीडियो

पेशे से फोटोग्राफर जसप्रीत पॉल ने लॉकडाउन के दौरान साइक्लिंग शुरू की थी और उसके बाद इन्हें साइक्लिंग का क्रेज कुछ ऐसा चढ़ा कि ये अभी तक पहाड़ों पर 21 हजार किमी की साइक्लिंग करते हुए 3 लाख 70 हजार मीटर एलिवेशन गेन कर चुके हैं। जसप्रीत का मानना है कि जैसे यूरापिय देशों में साइकिल को ज्यादा से ज्यादा तरजीह दी जा रही है उसी तरह से हमारे देश में भी इसे अधिक से अधिक तवज्जो दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में जो कार्य कर रही है उसमें साइकिल का भी अहम योगदान हो सकता है यदि सरकार इसे बड़े स्तर पर प्रोमोट करे। जसप्रीत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सोलो राइड के दौरान उनके जो वीडियो बनाए गए हैं और तस्वीरें ली गई हैं वह राहगीरों की मदद से ही संभव हो पाया है। रास्ते में जो लोग उन्हें मिलते गए वे उनकी मदद से अपने वीडियो बनवाते गए ताकि इस राइड को यादगार बनाया जा सके।

साइक्लिंग में कई रिकार्ड बना चुके हैं

बता दे कि इससे पूर्व भी जसप्रीत पॉल साइकिलिंग में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में राष्ट्रीय वर्चुअल साइकिलिंग प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। इसी साल इन्होंने आईएएस अधिकारी संदीप के साथ मंडी जिला के थुनाग से लेकर चंद्रपाल तक का सफर साइकिल पर तय किया था।

TAGGED: Mandi cyclist Jaspreet Paul
Chandrika November 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढालपुर में बोले युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…युवा निभायेंगे लोकसभा चुनावो मे अपनी अहम भूमिका
Next Article राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर दागे कई सवाल… बोले..कांग्रेस दे रही लोन पर सफाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?