संजु चौधरी, शिमला: जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को शामिल करने के विरोध में जेबीटी /डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ मंगलवार को शिमला शिक्षा निदेशालय पहुंचा। यहां पहुंचकर जेबीटी प्रशिक्षुओं ने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ़ अपना विरोध जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार एनसीटीई की 2018 की गाइडलाइंस का हवाला देकर बैच वाइज जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को शामिल कर रही जिससे जेबीटी की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा हैं।
बेरोजगार जेबीटी प्रशिक्षुओं ने बताया बीएड को जेबीटी भर्ती में शामिल करने के मामले को लेकर राज्यस्थान हाईकोर्ट ने एनसीटीई की अधिसूचना को खारिज कर दिया हैं जिसके बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं, लेकिन हिमाचल सरकार ने पुराने आर एंड पी रूल के आधार पर ही एनसीटीई की अधिसूचना जारी कर बैच वाइज जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को भर्ती के लिए शामिल किया हैं जबकि इसके लिए नए आर एंड पी रूल बनाएं जानें थे। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने बताया कि कई बार शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मामले को लेकर मिले हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया क़ई सरकार को अगर जेबीटी भर्ती में बीएड को मान्यता देनी है तो जेबीटी ट्रेनिंग को बंद क्यों नहीं करती।
