सोलन – योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री बनने के बाद पहली बार सोलन प्रवास पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बयान पर तंज कसा है ।
उन्होंने कहा कि राजीव बिंदल हिंदुओं के ठेकेदार नहीं है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव,विधानसभा चुनाव और अब निगम शिमला का चुनाव जीता है और यह विजय रथ लगातार जारी रहेगा और लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट चुकी है और इन चुनावों में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने राजीव बिंदल को नसीहत देते हुए कहा कि वह हिंदुओं के ठेकेदार बनने का प्रयास न करें ।नगर निगम शिमला ओर विधानसभा चुनावों में मिली जीत ने साबित कर दिया है कि प्रभु राम का आशीर्वाद कांग्रेस पर भाजपा से ज़्यादा है। इस लिए राजीव बिंदल को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।
