बीबीएन : जगत सिंह – न्यू नालागढ़ कॉलोनी में एक 29 अप्रैल को एक घर से गहने वह घर का सामान और अन्य नगदी चोरी का मामला पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज हुआ था, जिसको लेकर लगातार पुलिस कार्यवाही कर रही थी । पुलिस की जांच के बाद अब एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरु कर दी है।
डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि दिनांक 29/04/2023 को अनीता कुमारी निवासी न्यू नालागढ़ ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अनजान व्यक्ति ने गृहभेदन कर उनके कमरे से गहने व कुछ नकदी चोरी किए हैं। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 454, 380 भा0द0स0 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर मामले में गहनता से जाँच की और एक दिन के भीतर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुलशन पंडित पुत्र रमाकांत निवासी शिमला के रुप में हुई है जिससे चुराए गए गहने, कीमत लग-भग 15,500/- रुपए व 2000/- रुपए की नकदी की वसूली की गई । आरोपी को 01/05/2023 को अदालत नालागढ़ में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
