शिमला : कमल भारद्वाज -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से jio True 5G लॉन्च किया । शुरूआती दौर में जिओ 5G शिमला, हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में लॉन्च हुआ है, लेकिन दिसंबर माह तक पूरे प्रदेश में जिओ 5G लॉन्च हो जाएगा। वहीं बहुत से क्षेत्रो में इससे आम जनता को बहुत फायदा मिलेगा ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मौके पर जिओ को 5G लॉन्च करने पर बधाई दी और कहा की इससे तकनीक की दुनिया में नई क्रांति आएगी। उन्होने कहा की जिओ 5g का उपयोग आधुनिक शिक्षा प्रणाली, बागवानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा सकेगा । उन्होंने कहा की अभी सभी ज़िलों में कंपनी ने 5G लांच नहीं किया है , लेकिन जितना जल्दी सभी ज़िलों में लांच होगा । इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभ होगा साथ ही कंपनी को भी इसमें लाभ मिलेगा। इसके अलावा ट्रक ऑपरेटरों के मामले पर उन्होंने कहा की इस मसले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर के साथ उद्योग मंत्री बैठक करके मामले को सुलझाने के प्रयास कर रहे है ।
