संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपुर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने,पार्किंग व यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। इन सभी मुद्दों को लेकर मंगलवार को नूरपुर में एसडीएम आईएएस गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत समिति सभागार में व्यापार मंडल नूरपुर,जसूर, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ओर नगर परिषद के साथ शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने,पार्किंग व यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने संबधी समस्याओं व उनके निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नूरपूर एसडीएम गुरसिमरन सिंह ने कहा कि आज दुनिया के आगे प्लास्टिक प्रदूषण बहुत गंभीर समस्या बन चुकी हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेवारी समझने के साथ इसके प्रचलन को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए ओर सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की जाएगी, जिसके तहत हर माह एक वार्ड का चयन कर घरों से कूड़ा एकत्रित करने के साथ लोगों को गीले ओर सूखे कचरे को अलग-अलग जमा करने के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कम से कम प्लास्टिक इस्तेमाल करने का आवाह्न किया।
