सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: प्रदेश में पिछले 23 दिनों से बंद पड़े सीमेंट प्लांट के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की ओर से गंभीरता ना दिखाए जाने क्या आरोप लगने शुरू हो गए हैं यह आरोप बीडीटीएस संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीलम चंदेल की ओर से लगाए गए हैं उन्होंने सीधा और स्पष्ट तौर पर कहा है कि सीमेंट प्लांट में हुई तालाबंदी पर ना तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और न ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कोई गंभीरता दिखाई गई हैं। ऑपरेटरों के हितों को लेकर अभी तक इन भाजपा नेताओं की ओर से कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ऑपरेटरों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला था। उस दौरान ऑपरेटरों को जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वास मिला था, लेकिन अब एसीसी सीमेंट उद्योग पर तालाबंदी हुए 23 दिन का समय बीत चुका है,लेकिन दोनों नेताओं ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई हैं। उन्होंने कहा का जिला के भाजपा नेता प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार को कोस रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ऑपरेटरों के हितों को लेकर प्रयास किए गए हैं,लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई हैं।
उन्होंने आग्रह किया है कि भाजपा नेता एसीसी सीमेंट उद्योग की तालाबंदी को खुलवाने के लिए उचित कदम उठाए,जिससे ऑपरेटरों की समस्या का समाधान हो सके।
