देवेंद्र,नाहन: नाहन के एवीएन स्कूल की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। अब यह दोनों छात्राएं अहमदाबाद में 25 जनवरी से आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से हाल में चयन हुआ हैं। प्रदेश के मंडी जिले में 30 वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन हुआ हुआ था जिसमें इन दोनों छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
नाहन के एवीएन स्कूल की एनम और जसमीत के प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। स्कूल की छात्रा एनम ने लंपि स्किन डिजीज पर प्रोजेक्ट तैयार किया था जिसमें बताया गया कि कैसे लंपि रोग से पशुओं को निजात मिल सकती हैं। एनम की इस प्रोजेक्ट को राज्य स्तर पर सराहा गया और इसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ।
स्कूल की दूसरी छात्रा जसमीत कौर ने वॉटर पॉल्यूशन पर बोर्ड प्रोजेक्ट तैयार किया था। इस प्रोजेक्ट में बताया गया था कि किस तरह से नदियों में जल प्रदूषण बढ़ रहा है और कैसे इससे निपटा जा सकता हैं। जसमीत कौर के इस प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य के.के चंदोला ने बताया कि छात्रों की इस उपलब्धि से ना केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पूरा जिला गौरवांवित हुआ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
