बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को नवरात्र के अवसर पर मां श्री नैना देवी के दर्शन के लिए पहुंचे।हरियाणा में विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद उन्होंने मां नैना देवी के दरबार में पहुंच कर माता का आशीर्वाद लिया। उनके स्वागत के लिए भाजपा के कार्यकर्ता,विधायक और पूर्व मंत्री बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मंदिर पहुंचने पर जेपी नड्डा ने विधि-विधान से माता नैना देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ दबट में स्थित कुल देवी के मंदिर में भी पूजा करेंगे।नड्डा का यह धार्मिक दौरा निजी है,लेकिन इसके साथ ही वे भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। दोपहर में जेपी नड्डा बिलासपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे और वहां भाजपा के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें मिलने के लिए एकत्र होंगे।
