By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जेआर डॉक्टर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जेआर डॉक्टर
healthhimachal

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जेआर डॉक्टर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/28 at 9:17 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के 25 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।आज इनकी हड़ताल का तीसरा दिन था। आज भी इन्होंने ओपीडी में किसी भी तरह की सेवाएं नहीं दी। हालांकि यह सभी अमरजेंसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन बाकी सेवाओं का पूरी तरह से बहिष्कार कर रखा है।

तीन महीनों से नहीं मिला है वेतन,तीन दिनों से हड़ताल पर हैं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर

जूनियर रेजिडेंट डाक्टर नमन शर्मा ने बताया कि बीते 3 महीनों से इन्हें किसी भी तरह का वेतन सरकार की तरफ से नहीं दिया गया है। जिस कारण इन्हें अपना गुजर-बसर करने और पढ़ाई को जारी रखने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।हड़ताल पर जाने के कारण जहां मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं इनकी पढ़ाई पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है।बता दें कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सरकार की तरफ से स्टाइपेंड के रूप में मासिक वेतन दिया जाता है। यह स्टाइपेंड इन्हें अपनी पढ़ाई को जारी रखने के साथ-साथ इनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए दिया जाता है। लेकिन बीते तीन महीनों से इन्हें यह वेतन नसीब ही नहीं हुआ है।

मेडिकल कॉलेज नेरचौक की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.सौरव रत्न ने बताया कि उनकी इस हड़ताल में सभी सीनियर डॉक्टर और अन्य डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।सभी काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है लेकिन अभी तक न तो कोई जबाव आया है और न ही स्टाइपेंड दिया गया है।इन्होंने सरकार से इस स्टाइपेंड को जल्द से जल्द जारी करने की गुहार लगाई है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर भविष्य में और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना,सरकार के ध्यान में है मामला,जल्द होगा समाधान

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के कार्यकारी प्रधानाचार्य डा.राकेश कुमार ने बताया कि वेतन न मिलने की जानकारी सचिव स्वास्थ्य के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दी गई है और इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।बता दें कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रह हैं लेकिन उन सभी को स्टाइपेंट के रूप में दिया जाने वाला वेतन नियमित रूप से मिल रहा है। सिर्फ मेडिकल कालेज नेरचौक के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ही वेतन नहीं मिल रहा, जिसके चलते अब ये सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

TAGGED: Mandi JR doctors strike
Chandrika November 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article माकपा बोली…भाजपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर संविधान पर कर रही हमला
Next Article पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने सुक्खू सरकार पर लगाया बदला बदली की भावना से काम करने का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?