शिमला,29 नवंबर(TSN)-भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभाती एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने सुक्खू सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा है कि एचआरटीसी की एक बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार का मामला सामने आया है।इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारियों में वीरवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।इस पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा।
सुखराम चौधरी ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच तो शांत नहीं हुई अब चालक और परिचालकों पर भी जांच शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य ठप है,केवल मात्र योजनाओं को बंद करने का काम चल रहा है।स्वास्थ्य सुविधाओं के नजरिए से हिमाचल पिछड़ रहा है,जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश में इतना काम करने को है पर इस सरकार को उल्टी जांच बढ़ाने का कार्य ही है। इससे हिमाचल की छवि पूरे देश भर में खराब हो रही है और इससे मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंडली को कोई लेना देना नहीं है। 2 साल का जशन मानने चल रहे हैं पर कांग्रेस के लोग एक भी उपलब्धि नहीं गिना पा रहे हैं,जब कांग्रेस पार्टी की फेल सरकार ने कुछ किया ही नहीं है तो जश्न किस बात का यह तो पूरा प्रदेश भी जानना चाहता है।
