बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TNS)- कबड्डी एशियन गोल्ड मैडल विजेता बिलासपुर के दयोथ की निधि शर्मा का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। निधि शर्मा का पहले ब्रहमपुखर उसके बाद दयोथ चौक पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वहीं, दयोथ स्कूल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर निधि शर्मा ने कहा कि उन्हें जो लोगों द्वारा सम्मान दिया गया है, उसके लिए वह आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि घर में विकट परिस्थितियों में भी उनके परिजनों ने उनका पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आर्शीवाद और प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए बेहतर प्रशिक्षण के चलते वह आज गोल्ड मैडल विजेता बन पाई हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रशिक्षकों का भी आभार जताया। उन्होंने गोल्ड मैडल विजेता बनने का श्रेय अपने प्रशिक्षकों को दिया। वहीं, युवाओं से भी आग्रह किया कि युवा कड़ी मेहनत करें। उधर, कार्यक्रम में नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने भी निधि शर्मा को सम्मानित किया।
