नाहन : देवेंद्र कुमार ( TNS)- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन पंचायत में करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया । बता दें कि जोहड़ कोटड़ी सड़क निर्माण करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
2 करोड़ 56 लाख की लागत से बनेगी सड़क
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार के समय में स्थानीय लोगों ने यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफिला रोक कर यहाँ सड़क निर्माण बनाने की मांग उठाई थी और उसी दौरान सड़क के निर्माण कार्य के लिए बजट राशि स्वीकृत हुई थी मगर पूर्व की भाजपा सरकार के समय में 5 साल के भीतर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।विधायक ने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो उन्होंने कहा कि इलाका के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है।
