सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में अब बारिश का दौर थम चुका है लेकिन नुकसान के मामले अभी भी सामने आ रहे है। ताजा मामला देर रात सोलन शहर का है,जहां पहाड़ी से अचानक मलबा आने की वजह से एक घर, एक मत्स्य विभाग का कार्यालय व साईं मन्दिर का गेट मलबे के नीचे दब गए है वहीं करीब 4 घरों में दरारें आई है। वहीं कालका शिमला एनएच पांच भी पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रखा गया है यहां रोड़ पुरी तरह से एक साइड खत्म हो चुका है।
हा+दसा सोलन शहर के शामती साईं मन्दिर के पास पेश आया है,जहां अचानक मलबा आने की वजह करीब एक, मत्स्य विभाग का कार्यालय मलबे के नीचे धंसने की सूचना है वहीं साथ लगते करीब तीन से चार मकानों में दरारें आई है। एडीसी सोलन अजय यादव व एसडीएम सोलन कविता ठाकुर और नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफ़र इकबाल खुद मौके पर है। नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफर इकबाल ने बताया कि देर रात करीब 2:00 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा आने के कारण यहां पर एक मंदिर एक घर और एक मत्स्य विभाग के कार्यालय को नुकसान पहुंचा है, फिलहाल जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और राहत बचाव कार्य यहां पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोग नदी नालों से दूर रहे, उन्होंने कहा कि रोड़ को जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर खोला जा रहा है वहीं साथ लगते भवनों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है ।फिलहाल हा+ दसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नही हुआ है,क्योंकि लोगो ने खतरे को देखते हुए रात को ही मकान खाली कर दिए थे। वहीं सोलन राजगढ़ रोड़ पूरी तरह बन्द रखा गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने 9 मकान मौके पर खाली करवा दिए है,1 मकान मलबे की चपेट में आया है, 2 घरों को करीब 80% नुकसान हुआ है। वहीं मत्स्य विभाग कार्यालय और साई मन्दिर के गेट को नुकसान पहुंचा है।
