संजु चौधरी, शिमला: बीते 3 दिन में हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरसी हैं जिसके चलते प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं होने से लोग फंसे हुए हैं। वहीं लाहौल स्पीति के चंद्रपाल में करीब 300 पर्यटक फंसे हुए हैं जिन्हें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम से अब रेस्क्यू किया जा रहा हैं। इन पर्यटकों को यहां एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकालना शुरू कर दिया गया हैं।
प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश ओंकार शर्मा ने बताया कि 3 दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हुई हैं। लाहौल स्पीति के चंद्र ताल में 300 पर्यटक फंसे हुए हैं सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सरकार ने एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंद्रताल में फंसे इन लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया हैं। वहीं सड़क मार्ग से भी रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन ने दो दिनों में नदी किनारे या नदी के बीच में फंसे 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला हैं।
वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं खाने पीने और रहने की किसी को भी दिक्कत नहीं हैं। भारी बारिश के कारण लारजी डैम में पानी भर गया है जिससे कुल्लू, मनाली में बिजली और नेटवर्क की समस्या पैदा हुई हैं,लेकिन सरकार मलाणा पावर हाउस को मेंटेन करने का प्रयास कर रही है जिससे नेटवर्क और बिजली की समस्या भी ठीक कर ली जाएगी।
