सोलन : योगेश शर्मा – कालका शिमला एनएच पांच बारिश की वजह से एक बार फिर चक्की मोड़ के पास बन्द हो चुका है ।अचानक हुई बारिश से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है,लगातार हो रही बारिश की वजह से मलबा सड़क पर गिर रहा है ।
दोपहर बाद हुई बारिश की वजह से पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है और रोड़ करीब 50 मीटर डेमेज हो चुका है और ढह गया है। ऐसे में अब रोड़ वाहनों की आवाजाही के लिए पुरी तरह बन्द कर दिया गया है। इससे पहले करीब 4 बजे तक छोटे वाहनों और पैदल चलने के लिए रोड़ को खोला गया था, लेकिन अचानक हुई बारिश से एक बार फिर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इस वक्त एनएच पांच पर चक्की मोड़ के समीप करीब 100 ट्रक सेब नाशपाती व टमाटर से लदे खड़े हैं वहीं 15 के करीब HRTC की बसें रात से मौके पर फंसी है।
