सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति: लाहौल स्पीति में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब जब मौसम ठीक हुआ तो पहाड़ियों से हिमसंखलन होने की घटनाएं अब शुरू होने लगी हैं। शनिवार को लाहौल उपमंडल के तहत कंगनाला की पहाड़ियों से हिमसंखलन हुआ हैं।
पहाड़ों से गिरे ग्लेशियर से बर्फ़ का यह तूफान काफ़ी दूर-दूर तक पहुंचा। गांव और बस्ती से दूर होने से किसी प्रकार का जानी नुकसान इस हिमसंखलन में नहीं हुआ हैं। घाटी में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद भी अब हिमसंखलन का ख़तरा बना हुआ हैं।
प्रशासन की ओर से हिमस्खलन की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया हैं। प्रशासन ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को आगामी कुछ दिनों तक हिमसंखलन वाले क्षेत्रों का रुख़ ना करने की सलाह दी हैं।
