बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – केंद्र सरकार सीमेंट उद्योगों पर हुई तालाबंदी को लेकर गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा ऑपरेटरों को भुगतना पड़ रहा है। यह बात पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही।
जानबूझ कर सीमेंट उद्योगों नहीं खोले जा रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शह पर जानबूझ कर इन सीमेंट उद्योगों को नहीं खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ट्रक ऑपरेटरों के साथ है। ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सीमेंट उद्योग बंद होने के चलते कई वर्गों को नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही केंद्र सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए तो उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
