राहुल चावला, शाहपुर(TSN): नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में शाहपुर में घर और गाड़ी से एक हजार से अधिक प्रतिबंधित टेबलेट्स पकड़ी गई हैं। इसके साथ ही कुछ मोबाइल फोन भी मिले हैं। इस मामले में आरोपी दुर्गा सिंह निवासी ठारू को गिर+फ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि शाहपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों के संबंध में सूचना मिली थी, जिस पर शक के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 190 टेबलेटस बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि जिसकी गाड़ी से टेबलेटस बरामद हुई थी, जबकि उसके घर पर रेड की गई तो वहां भी 840 टेबलेटस मिली और साथ ही 7 बोतल अवैध देसी श+राब की बोतलें भी पकड़ी गई। आरोपी के कब्जे से कुछ मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिर+फ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
