सोलन : योगेश शर्मा – कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर जंगेशू के पास एक पिक अप नंबर एचपी 08 4985 करीब 120-130 मीटर गहरे नाले में गिर गई। वहीं थोड़ा आगे एक पिकअप सड़क किनारे ही टेढ़ी हो गई। पिकअप में सवार ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परमाणु का भेजा गया है।
गौरतलब है कि यहां पर सड़क पर मलबा आया हुआ है। जिससे यहां सड़क बहुत ही तंग है और वमुश्किल निकल पा रहे हैं। यहां पर सड़क हल्के वाहनों के लिए सुचारू है।राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 5 चक्की मोड़ के पास यातायात के लिए पूर्ण रूप से बाधित है। इसलिए धर्मपुर की तरफ से परमाणु की तरफ को आने- जाने वाले वाहनों को इसी सड़क से चलाया जा रहा है।
