By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कौल ठाकुर बोले- मेरा टिकट फाइनल, कुछ लोग कर रहे षड़यंत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कौल ठाकुर बोले- मेरा टिकट फाइनल, कुछ लोग कर रहे षड़यंत्र
electionhimachalpolitical

कौल ठाकुर बोले- मेरा टिकट फाइनल, कुछ लोग कर रहे षड़यंत्र

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/08 at 6:31 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला के द्रंग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने टिकट पहले ही फाइनल कर लिया था लेकिन कुछ कांग्रेस और कुछ भाजपा के लोग खामखा ही भ्रांतियां फैलाने में लगे हैं और षड़यंत्र कर रहे हैं जो कि नाकाम होंगे। यह दावा मंडी जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने किया है। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पंडोह में एक कार्यक्र आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने उनके साथ 1977 से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बदार उत्तरशाल कांग्रेस जोन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग षड़यंत्र करने में लगे हैं लेकिन द्रंग विधानसभा से उनका और मंडी सदर से चंपा ठाकुर का टिकट तय है। उन्होंने बताया कि उनका नाम द्रंग से अकेला ही प्रदेश कमेटी, प्रदेश स्क्रिनिंग कमेटी और सेंट्रल चुनाव कमेटी के समक्ष गया। जिसके बाद अध्यक्ष सोनिया गांधि ने उन्हें टिकट के लिए आश्वस्त किया है। कौल ने उनका टिकट कटने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि वे निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं पत्रकारों के सवाल के जवाब में कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा बीते 40 वर्षों के विकास की तुलना में मौजूदा 5 वर्षों के कार्यकाल को अधिक बताने वाले बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि द्रंग में विधायक और सीएम किसी एक ऐसे कार्य को बताएं जिसका उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन किया। कौल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पूर्व की कांग्रेस के द्वारा किए विकास कार्यों के ही उद्घाटन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि द्रंग में केवल श्रेय लेने के लिए आधे अधूरे कार्यों के ही उद्घाटन किए जा रहे हैं।

TAGGED: Kaul Singh Thakur, mandi, ticket
admin October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवा कांग्रेस से हुई रवि ठाकुर के राजनीतिक सफर की शुरुआत ने दिलवाई नेता के रूप में पहचान
Next Article एसआईयू टीम ने ट्रक चालक से बरामद की 14.124 किलोग्राम भुक्की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?