By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केवल सिंह पठानिया का केंद्र सरकार पर हमला, बोले—सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केवल सिंह पठानिया का केंद्र सरकार पर हमला, बोले—सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार
himachalNews

केवल सिंह पठानिया का केंद्र सरकार पर हमला, बोले—सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/10/13 at 4:03 PM
Share

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश सरकार के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और आपदा राहत के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल होकर लौटे पठानिया ने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश है और भाजपा सरकार इस नाराजगी से घबराई हुई है।

पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि यदि ईवीएम को लेकर लोगों के मन में शंकाएं हैं, तो चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

हिमाचल भवन विवाद पर भाजपा को घेरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से हिमाचल भवन को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पठानिया ने कहा कि दिल्ली में स्थित विभिन्न राज्यों के भवनों में संबंधित राज्यों के लोग ठहरते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल लोग केंद्र सरकार की अनुमति के बाद हिमाचल भवन के आसपास ठहरे थे। पठानिया ने कहा कि जनता के बढ़ते आक्रोश के कारण भाजपा असहज है।

आपदा राहत पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रदेश में आपदा राहत के लिए दिए गए आर्थिक पैकेज का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करे।पठानिया ने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश को मिला पैसा हिमाचल का अधिकार था। उनके अनुसार, सड़क और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए कोई नया विशेष आर्थिक सहयोग नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री की ओर से 1,500 करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की आवश्यकता क्यों पड़ी।उन्होंने जेपी नड्डा पर प्रदेश के लिए बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाएं और 75 लाख लोगों के हित में कोई नई योजना लाने में विफल रहने का आरोप भी लगाया। साथ ही भानुपल्ली-बेरी रेललाइन में देरी और राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के मुद्दे पर केंद्र से जवाब मांगा।

किशाऊ बांध और RDG पर उठाए सवाल

पठानिया ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भाजपा पर पांच वर्षों तक प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके प्रयासों से हिमाचल को लाभ मिलेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार प्रदेश में दोबारा सत्ता में आएगी और इतिहास रचेगी। पठानिया ने भाजपा को सत्ता में वापसी के सपने छोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

TAGGED: Dharamshala congress MLA
Chandrika October 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आशा कुमारी ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को बताया बेहतरीन,15 हजार पद भरने के फैसले का किया स्वागत
Next Article एक महीने में ₹25 बढ़े दाम, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एक महीने में ₹25 बढ़े दाम, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

Ago

आशा कुमारी ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को बताया बेहतरीन,15 हजार पद भरने के फैसले का किया स्वागत

Ago

भोरंज में विकास को लेकर भाजपा पर बरसे विधायक सुरेश कुमार

Ago

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?