अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला कांग्रेस संगठन आर युवा कांग्रेस के बीच में टिकट को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब हालात यह हो गए हैं कि किन्नौर कांग्रेस की ओर से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप लगाए जा रहे है। किन्नौर कांग्रेस व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आपस में सोशल मीडिया व मीडिया में एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। वहीं अब किन्नौर कांग्रेस महासचिव निर्मलचंद्र ने रिकोंगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी पर फर्जीवाडे क़ा आरोप लगाया है। उन्होंने युवा कांग्रेस के चुनाव में गलत तरीके से चुनाव करवाने क़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट आवेदन को लेकर ग़लत अफवाहें भी निगम भंडारी फैला रहे है।
किन्नौर कांग्रेस महासचिव निर्मल चंद्र ने कहा कि किन्नौर जिला में कुल 38 हजार मत का प्रयोग पिछले विधानसभा और हाल ही में हुए लोकसभा के उपचुनावों में हुआ है लेकिन ज़ब प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव हुए तो किन्नौर के अंदर 27 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस के चुनावों में वोटिंग की है जो शक के दायरे मे आता है। इतने युवाओं क़ा वोट विधानसभा चुनावों में नहीं हुआ है,जबकि इतने अधिक वोट होना फर्जीवाडे की ओर इशारा कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस संगठन चुनावों में भी गलत तरीके से आधार कार्ड के माध्यम से भाजपा के लोगों के वोट भी मांगे थे और क्षेत्र के विधानसभा वोटिंग संख्या से अधिक वोट उनके चुनावों में होना फर्जीवाडा है जिसे किन्नौर कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि पहले युवा कांग्रेस संगठन के चुनावों में फर्जीवाडा हुआ। उसके बाद अब फर्जीवाडे से बने अध्यक्ष निगम भंडारी कांग्रेस से किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की झुठी दावेदारी करने की बाते सोशल मीडिया पर फैलाने क़ा काम कर रहे है, जबकि वर्तमान विधायक जगत सिंह नेगी अबतक जिला के चार बार के विधायक है और उनका नाम कांग्रेस संगठन ने टिकट के लिए सिंगल नाम पैनल में कांग्रेस चुनाव कमेटी ने हाईकमान को भेजा है। उन्होंने कहा बम जगत सिंह नेगी की अगुवाई में ही कांग्रेस जिला के अंदर चुनाव लड़ने क़ा काम करेगी।
