संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में जैस-जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी उतनी ही तेज होती जा रही है। इसी ज़ुबानी जंग के बीच अब सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन ने ज़ुबानी हमला बोला है। नूरपुर विधानसभा की सुलयाली पंचायत में भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन के दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व विधायक अजय महाजन व कांग्रेस पर शब्दों तीखा प्रहार किया जिसको लेकर पूर्व विधायक अजय महाजन ने उसी लिहाज में वन मंत्री को जबाव दे डाला।
उन्होंने कहा कि आज हम लोहारपुरा पंचायत मे डोर टू डोर अभियान कर रहे थे तो यहां एक मंत्री राकेश पठानिया का एक प्रोग्राम भी था और वहां पर हम कुछ दिन पहले भीमराव अंबेडकर की एक मूर्ति जो गंदे स्थान में स्थापित की हुई थी ओर घोषणा थी की यहां पर पांच साढ़े पांच करोड़ की बिल्डिंग बनेगी। हमने गंद में स्थापित भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर इतराज जताया था। आज उसे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में दोबारा स्थापित करके उसका अनवारण किया गया हैै। महाजन ने कहा की चलो हमारे कहने से इनकी समझ में तो आया है की मूर्ति की बेअदबी नहीं की जानी चाहिए।
अजय महाजन ने कहा कि मैने मंत्री राकेश पठानिया का संबोधन सुना जिसे सुनकर में यह कह सकता हूं कि यह हर तरह के झूठ बोलने की कला में निपुण है। इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। आज भी बड़े विश्वास से कह रहे थे कि साढ़े पांच करोड़ रुपया आ गया है बिल्डिंग बनाएंगे ,लाइब्रेरी बनाएंगे ओर भी कुछ करेंगे यही बात चार महीने पहले भी कह रहे थे मगर आज तक एक भी ईंट यहां नहीं लगी है। महाजन ने कहा कि आज यह बात राकेश पठानिया यहां पर बोल गए। वहीं परसों बरांडा में बोल गए थे कि सीवरेज का पैसा आ गया है। सुलयाली के लिए सीवरेज मंजूर हो गया है और भी कई घोषणाएं राकेश पठानिया कर गए थे कि पानी स्कीमें मैंने करोड़ों की कर दी है ऐसे में मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हमारी दो बड़ी सिंचाई की स्कीमें जो अभी तक शुरू नहीं हुई है।
यह कांग्रेस समय तैयार हो गई थी वहां केवल दो आदमी रखने थे जिससे पूरे गांव को सिंचाई के लिए पानी मिल सकता था। सरकार अगर दो लोगों को यहां गांव वालों की सुविधा के लिए नहीं रख सकी तो मंत्री आखिर क्यों इस तरह की घोषणाएं कर रहे है। महाजन ने राकेश पठानिया को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय घोषणाएं करने का नहीं बल्कि उद्घाटन करने का है। अभी चुनावों में डेढ़ से 2 महीनों का समय रह गया है और ऐसे में आचार संहिता लग जाएगी जिसमें उनकी घोषणाएं धरी की धरी रह जाएंगी। अजय महाजन ने राकेश पठानिया से सवाल करते हुए कहा कि राकेश पठानिया बताएं कि उन्होंने नूरपुर के लोगों की भलाई के लिए कौन से कार्य किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल और अपने पिता के कार्यकाल में नूरपुर के लोगों के लिए और युवाओं के लिए किए गए कार्यों को गिनवाया। उन्होंने राकेश पठानिया से कहा की नारे और लारों को छोड़ो ओर वास्तविक की बात करो। महाजन ने कहा की आप की ओर से जितनी भी बातें की गई है वह मात्र घोषणाएं हैं अगर आपने किसी घोषणा के तहत उद्घाटन किया होता तो मैं आपको मानता।
