By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कोरोना के बढ़ते मामलों पर किन्नौर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > कोरोना के बढ़ते मामलों पर किन्नौर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
healthhimachal

कोरोना के बढ़ते मामलों पर किन्नौर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/30 at 4:13 PM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं बीते कल का आंकड़ा 755 तक पहुंच गया हैं। प्रदेश में हर एक जिला में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो चुका हैं। वहीं किन्नौर ज़िला में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है और बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ज़िला में एक बार फिर से संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं।
ज़िला के क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ व अन्य खंड स्तरीय व ग्रामीण स्तरीय अस्पतालों में रोजाना सैकड़ो लोग अपने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने भी के स्वास्थ्य जांच से पूर्व कोविड जांच करने क़ा काम शुरू किया जा रहा हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
ज़िला किन्नौर में कोरोना संक्रमण की गति बढ़ने लगी हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अब किन्नौर ज़िला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी है और क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ के अलावा अन्य अस्पतालों में प्रवेश के दौरान अब लोगों समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया हैं। कोविड के जो भी नियम पूर्व में लागू हुआ करते थे उन पर सभी नियमों को लागू किया गया हैं ताकि कोरोना संक्रमण की गति को रोका जा सके।
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किन्नौर ज़िला में बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की गति तेज़ी से बढ़ रही हैं। ज़िला में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 8 मामले सक्रिय है,और यह सभी पॉजिटिव लोग होम आइसोलेशन पर हैं।
जिला में यह रही हैं कोविड कि स्थिति
किन्नौर जिला में कोविड के चलते 41 रोगियों की मृत्यु भी हो चुकी है, जिले मे आजतक कोविड के कुल 109845 सेंपल लिए गए जिनमें से,104703 की रिपोर्ट नेगेटिव व 5142 मामले पॉजिटिव आए हैं। वहीं 5090 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कि जा रही हैं। उससे पूर्व कोविड जांच भी की जा रही हैं। जो भी लोग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पताल में हैं उन सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण की गति को रोका जा सके।
TAGGED: Advisory, Alert, corona, Health Department, Kinnaur
admin March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 आदर्शनगर में रास्तों और खुली नालियों से लोग परेशान,पार्षद पर लगाए अनदेखी के आरोप
Next Article प्रदेश में आज से बदला मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी का हैं पूर्वानुम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?