अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में हुई भारी बरसात की वजह से कई जिलों में बादल फटने ओर बाढ़ आने की घटनाएं हुई है। इन आपदाओं में कई गांव के ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बरसात की वजह से जिला किन्नौर के हाँगरंग घाटी के शलखर, चांगो, हांगो, लियो, चुलिंग गांव मे बादल फटने से बाढ़ आई थी। इस बाढ़ ने इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों मे तबाही मचाई थी और ग्रामीणों के लाखों के सेब बगीचे व मटर की खेती को नुकसान पहुंचाया है। इन आपदा प्रभावित ग्रामीणों को आज किन्नौर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युंका अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई राहत सामग्री आबंटित कि है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही मे हाँगरंग घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों मे बादल फटने से बाढ़ आई थी। इस बाढ़ के साथ आए मलवे ने घाटी के कई ग्रामीण क्षेत्रों में निजी संपति को भारी नुकसान पहुंचाया है। ख़ासकर ग्रामीणों के सेब के बगीचे व मटर की खेती को भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद ग्रामीणों को लाखों क़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीण अब तक इस नुकसान से बाहर नहीं आ पाए है। उन्होंने कहा कि किन्नौर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की कुछ हद्द तक मदद करने की कोशिश की है जिसमें सेब बागवानों व मटर के खेती करने वाले किसानों को बागवानी व किसानी से जुड़े औजार व अन्य राहत सामग्री आबंटित की गई है। उन्होंने कहा की भविष्य में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए युवा कांग्रेस खड़ी रहेगी।
निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से फिलहाल हाँगरंग घाटी के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों क मदद के नाम पर केवल सांत्वना ही दिया गया है,लेकिन अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री इस त्रासदी की चपेट से हुए नुकसान क़ा ज़ायज़ा लेने नहीं आए जो बहुत ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वैसे तो राजनीतिक कार्यक्रमों में जनजातीय क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते है लेकिन जनजातीय क्षेत्र मे त्रासदी के दौरान हेलीकॉप्टर से न तो राहत सामग्री भेजते है न ही स्वयं जायजा लेने आते है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द हाँगरंग घाटी के बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया करवाने की मांग भी की है।
