By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कीरतपुर- मनाली फोरलेन कटिंग के चलते पहले गिरा पुराना मकान, अब नया घर भी गिरने की कगार पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कीरतपुर- मनाली फोरलेन कटिंग के चलते पहले गिरा पुराना मकान, अब नया घर भी गिरने की कगार पर
himachalNews

कीरतपुर- मनाली फोरलेन कटिंग के चलते पहले गिरा पुराना मकान, अब नया घर भी गिरने की कगार पर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/01 at 7:18 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-निर्माणाधीन कीरतपुर-मनाली फोरलेन की कटिंग का नतीजा मंडी की जनता को लगातार झेलना पड़ रहा है। इस कटिंग के चलते जहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालक हर समय मौ*त के साए से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं मंडी शहर के साथ लगते लोगों के घरों पर भी इस कटिंग का असर साफ दिख रहा है।

मुआवजे के लिए लगा रहा दफतरों के चक्कर

मंडी शहर के साथ लगते जरली गांव के देवी चंद ने फोरलेन निर्माण के लिए अपनी कुछ भूमि एनएचएआई को दी। लेकिन जब यहां पर कटिंग की गई तो यह सीधी 90 डिग्री एंगल वाली कर दी गई। इस कारण पहाड़ी पर बने देवी राम के नए और पुराने घरों पर खतरा मंडराने लग गया। बीती 6 फरवरी को देवी राम का तीन कमरों वाला पुराना मकान इस कटिंग के कारण ध्वस्त हो गया और नए मकान पर भी खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं। देवी राम ने बताया कि उसके नए घर के आसपास बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं जिस कारण उसे अपना घर खाली करके किराए के घर में रहना पड़ रहा है। देवी राम ने बताया कि वह वर्ष 2022 से डीसी मंडी, एसडीएम सदर और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पास कई बार गुहार लगाने गया लेकिन कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।देवी चंद ने सरकार, एनएचएआई और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे जमीन के बदले जमीन और घर के बदले मुआवजा अदा किया जाए। देवी चंद का कहना है कि राष्ट्र निर्माण के लिए उसने अपनी नीजि भूमि एनएचएआई को दी जिसके बदले उसे मुआवजा भी मिला, लेकिन किस कानून में ऐसा लिखा है कि इस तरह से काम किया जाए कि साथ लगती जमीन और घर पर भी खतरा मंडराने लग जाए। यदि एनएचएआई ने पहले स्टेप वाईज कटिंग की होती तो आज यह नौबत नहीं आती।

एनएचएआई का कहना-मामले पर कमेटी द्वारा की जा रही है कार्रवाई

वहीं,जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। ऐसे मामलों के लिए जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है और यह देवी चंद का मामला भी इसी कमेटी के पास विचाराधीन है। एसडीएम सदर ने नुकसान का आंकलन कर लिया है और जल्द ही पीडब्ल्यूडी से भी आंकलन करवाकर नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

TAGGED: Mandi Kiratpur- Manali fourlane cutting
Chandrika March 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बागी विधायकों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर किया प्रदर्शन
Next Article विधानसभा अध्यक्ष से अचानक मिलने पहुंचे CM और उनके मंत्री? कृषि मंत्री ने बताया ये कारण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?