हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में शुक्रवार को गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ा होने की बात कही । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से सदर विधायक आशीष शर्मा,सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा और बड़सर से विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतले जलाए ।
हमीरपुर की छवि को तीन विधायकों ने किया धूमिल
कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमीरपुर के इन तीन विधायकों ने सरकार के साथ गद्दारी की है और अब यह लोग खुद को बचाने के लिए भाजपा की पीठ के पीछे छुप गए हैं,लेकिन हमीरपुर और प्रदेश की जनता इन लोगों को कभी भी माफ नहीं करेगी । सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले भी मजबूत थे और अब भी वह पूरी तरह से मजबूत है,कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि शिमला में सरकार के खिलाफ जो एपिसोड हुआ है उसे हमीरपुर की छवि भी खराब हुई है ।यहां के तीन विधायकों ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसे हमीरपुर का नाम खराब हुआ है.वीर भूमि हमीरपुर की छवि को इन तीन विधायकों ने धूमिल किया है ।यह लोग ऐसे जाल में फंसे जिससे इन्होंने हमीरपुर के नाम को खराब किया है जो विधायक यह कह रहे हैं कि उनके काम मुख्यमंत्री नहीं कर रहे हैं, वैसा झूठा प्रचार किया जा रहा है सिर्फ अपने अहंकार और लालच के लिए ऐसी बातें मुख्यमंत्री के खिलाफ फैलाई जा रही हैं । सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए और दूसरे लोगों के हाथों में खेल कर कुछ विधायक गलत बातें फैला रहे हैं ।कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि जिला को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है, वहां कुछ गद्दार और कायर लोग भी रह रहे हैं,जहां के विधायक कौन है जो भी कारनामा किया है वह हमीरपुर के नाम पर धब्बा है।
