बिलासपुर /सुभाष ठाकुर: बिलासपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा में जो भी नेता नाराज या बागी चले हुए है, उनसे भाजपा को नुकसान तो होगा। लेकिन हर संभव सभी नेताओ को साथ लेकर चलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनी जगह है, लेकिन अभी नेताओ को मनाकर भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेशक पार्टी से नाराज नेता अगर आजाद उम्मीदवार के तौर पर सामने आता है तो पार्टी को नुकसान होता है। लेकिन मतदाता समझदार है, वह हमेशा राष्ट्रीय पार्टी व भाजपा सरकार के साथ चलेगा, इसमें कोई दो राय नही है। बेशक, नेताओ में मतभेद होंगे, लेकिन टिकेट एक ही व्यक्ति को मिलेगा, जिससे सभी को एक होकर चलना है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में जल, नभ और वायु की जो भी खेले खेली जाती हैं वह भाजपा सरकार की देन है। कांग्रेस ने यहां पर अधिकतर विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया है लेकिन भाजपा ने 5 सालों में बिलासपुर में अथाह विकास करवाया है। बिलासपुर में एम्स की बात हो या फिर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज या फिर जलमग्न मंदिरों के लिए प्रोजेक्ट यह सभी भाजपा की देन है।
