नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ में कांग्रेस पार्टी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के 2 बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय बोल दिया है और जिलाध्यक्ष को त्याग पत्र भेजकर जहां सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। वहीं अपने त्यागपत्र को मंजूरी की भी बात लिखी गई है।
आपको बता दें नालागढ़ शहर के रहने वाले जाने-माने काग्रेसी नेता मनोज वर्मा व उनकी पत्नी अल्का वर्मा ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि हमने अपने तन मन धन से कांग्रेस पार्टी की खूब सेवा की है, लेकिन अब वह किन्ही कारणों से इस पार्टी की सेवा नहीं कर सकते। उन्होंने त्याग पत्र में लिखा है मैं मनोज वर्मा व उनकी पत्नी अल्का वर्मा अपने महासचिव के पद से एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहें हैँ कृपा इसे मंजूर किया जाए।
दोनों ही नेताओं के कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का नुकसान नालागढ़ शहर से आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को हो सकता है क्योंकि दोनों ही नेताओं की शहर में अच्छी पकड़ है और नगर परिषद में वह बड़े पदों पर रह चुके हैं।
