संजीव महाजन,नूरपुर : राजकीय आदर्श मोडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदवा मे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ जिसमें प्रधानाचार्य अनिल कुंद्रा ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस छात्र छात्राओं ने रात दिन मेहनत की ओर जो भी कार्य जरुरी थे उन्हें तन्मयता के साथ पूरा किया गया । इन सात दिनों में एनएसएस वालंटियर्स को क़ई प्रकार के कार्यों के साथ व्यकित्व विकास व चरित्र विकास पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातथि ने स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्या चंचला देवी का धन्यवाद किया व विद्यालय से एनएसएस वालंटियर्स को सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रोग्राम अधिकारी रघु गुप्ता ने मंच संचालन किया ओर समस्त स्टाफ का व विशेष तौर पर प्रधानाचार्य का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
एनएसएस शिविर में पुरस्कृत अर्पित ने कहा कि हमें इस सात दिवसीय एनएसएस शिविर में बहुत कुछ सिखाया गया जो हमें भविष्य में काम आएगा। हमने सात दिनों में विभिन्न जगहों में जाकर लोगों स्वच्छता के बारे में जागृत किया ओर गोद लिए गांव लखवाल में सफाई की ओर गांव के लोगों को भी सफाई रखने के बारे समझाया। उन्हें बताया कि अपने आसपास स्वच्छता रखना कितना जरूरी हैं। हमें शिविर के दौरान विभिन्न संस्थाओं से आए लोगों ने विभिन्न विषयों में जानकारी दी।
