विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में बाबा श्री माई दास सदन में यूनिवर्सल ब्लड डोनर सोसाइटी ऊना के सौजन्य से सोमवार को ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। ब्लड कैंप में चिंतपूर्णी के स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले युवाओं के लिए रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम किया गया था। ब्लड कैंप में जिला हॉस्पिटल ऊना से डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। शिविर में डॉक्टर सुचारिता लठ,नीलम कुमारी सीनियर लैब टेक्नीशियन,सुनीता सैनी वार्ड नर्स, चंचल लैब टेक्नीशियन और टीम मेंबर कमल देव, सुरेंद्र कुमार,सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष परमिंदर सिंह सेठी ने बताया की आज उनका जन्मदिन हैं। जन्म दिवस के मौके पर उन्होंने इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया हैं। यह उनका चौथा ब्लड डोनेशन कैंप हैं। इससे पहले दो ब्लड डोनेशन कैंप ऊना में और एक ब्लड डोनेशन कैंप गगरेट में वह आयोजित करवा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के इस कैंप में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कैंप में हिस्सा लिया और अपना रक्त दान किया हैं।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक 18 युवाओं ने शिविर में रक्त दान किया हैं, जिसे ऊना हॉस्पिटल से आई हुई टीम की ओर से सुरक्षित निकालकर अपने पास रखा जा रहा हैं और इसे जिला हॉस्पिटल ऊना में जमा करवाया जाएगा।
