अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में ओपीएस के लागू होने के फ़ैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया हैं। कांग्रेस का कहना हैं कि हिमाचल के 1.36 लाख कर्मचारी सरकार के इस फ़ैसले से लाभांवित होंगें ओर भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पेंशन व्यवस्था में आएंगे। हमीरपुर में जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी । उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है और इससे कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने ओपीएस के मुद्दे पर भाजपा की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को कर्मचारियों के बारे में बोलने का कोई हक नहीं हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज तक करवाया था और उनकी मांगों को अनसुना किया गया । उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारी वर्ग व उनके परिवारों को राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावों के समय दी गई 10 गारंटियों को पूरा करेगी जिसके लिए भाजपा को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव में शिरकत करने पहुंच रहे हैं जिसके लिए जिला कांग्रेस प्रशासन के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत करेगी।
