By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भूत से मुक्त होगा कुल्लू का भूतनाथ पुल:सुंदर ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भूत से मुक्त होगा कुल्लू का भूतनाथ पुल:सुंदर ठाकुर
himachalNews

भूत से मुक्त होगा कुल्लू का भूतनाथ पुल:सुंदर ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/18 at 6:01 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – कुल्लू मुख्यालय का वहुचर्चित भूतनाथ पुल अब भूत से मुक्त होगा। यह कहना है सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का। सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को चार वर्षों से बंद पड़े भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया और उनके साथ अधिकारीगण मौजूद रहे।

सीपीएस ने किया चार साल से बंद भूतनाथ पुल का निरीक्षण

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि 31 मार्च से पहले भूतनाथ पुल बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल से ही इसका कार्य शुरू होगा और दो माह की अवधि में पुल पूरी तरह से यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनियां यदि कार्य में कोताही बरतती है तो उन पर एक्शन होगा। उन्होंने कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी कार्य में लेटलतीफी व कोताही सहन नहीं होगी। गौर रहे कि यह ब्रिज वर्ष 2018 दिसंबर से लेकर यातायात के लिए बंद पड़ा है जिसे पूर्व की भाजपा सरकार चार सालों में भी ठीक नहीं कर पाई है।

भूतनाथ ब्रिज चार साल पहले झुक गया था

भूतनाथ ब्रिज चार साल पहले झुक गया था और इसमें दरारें पड़ी है। विपक्ष में रहते सुंदर ठाकुर ने इस मुद्दे को खूब उछाला और इसकी अंतिम यात्रा निकालकर अर्थी भी जलाई थी। अब सरकार के सत्ता में आते ही सुंदर सिंह ठाकुर ने इस पुल को शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस ब्रिज को ठीक करने के लिए ग्लोवल लेबल की कंपनी को पौने 3 करोड़ का टेंडर दिया गया था लेकिन यह कंपनी अभी तक ब्रिज को ठीक नहीं कर पाई। जिस कारण पुल अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2005-06 में शुरू हुआ था और उसके बाद वर्ष 2013 को इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था। 10 करोड़ रुपए व्यय करने के बाद निर्माण के ठीक पांच साल बाद वर्ष 2018 में इस ब्रिज में दरारें आ गई और जनबरी 2018 को इस ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया। तब से लेकर अब तक पुल बंद पड़ा है जिस कारण कुल्लू शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। बताया जा रहा है कि फ्रेसिनेट मैनार्ड नाम की ग्लोवल कंपनी ने इस ब्रिज को आधुनिक तकनिक से ठीक करने का दावा किया था लेकिन इनकी सारी तकनीकें भी फेल हो गई। लिहाजा अब नई सरकार आने पर पुल के बहाल होने की उम्मीदें जग गई है।

TAGGED: Kullu bhootnath bridge
Chandrika January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अखिल भारतीय BSNL पेंशनर कल्याण एसोसिएशन ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Next Article जाति सूचक शब्द बोलने पर भाटियां पंचायत के पूर्व प्रधान पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?