बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत भाटियां पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह सैनी पर अब एससी एसटी एक्ट के माध्यम से मामला दर्ज हो गया है। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाटिया पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह सैनी द्वारा रविदास समाज पर गलत टिप्पणी की गई थी और रविदास समाज को नीचा दिखाया गया था। जिसके चलते रविदास समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची थी।
डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि पुलिस थाना नालागढ़ में बीते कल रविदास सभा नालागढ़ के लोगों द्वारा एक मामला दर्ज करवाया गया था कि भाटियां पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा एक सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से रविदास समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई है । वीडियो के माध्यम से जाति सूचक शब्द भी कहकर गाली गलोच व समाज को निचा दिखाने की कोशिश की गईं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा है कि आगामी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
