मंडी : परी शर्मा- लडभडोल पुलिस ने नाके के दौरान 65 पेटी ऊना नम्बर शराब की बरामद की है। मामले में वाहन चालक के विरूध मामला दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है।
लड़भडोल पुलिस द्वारा बीती रात लड़भडोल के करीब स्यूुण गांव के पास लगाए गए नाके के दौरान बैजनाथ की और से आ रही पिकअप जीप एच पी 37 HPb3973 को रोका तो जीप के उपर तिरपाल चढाया गया था। पुलिस ने गाडी से तिरपाल को हटाया तो जीप से 65 पेटी ऊना नम्बर वन की बरामद की गयी। चालक से शराब से सम्बधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह मौका पर इससे सम्बधिंत कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया । पुलिस ने चालक अनु कुमार निवासी गांव कबाडी के विरूध मामला दर्ज कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है।
