मंडी : परी शर्मा- करसोग से लगभग 3 किलोमीटर दूर सनारली के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसें का कारण बस में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
घटना की पुष्टि करते हुए करसोग थाना प्रभारी ने बताया कि हादसें में 4 बच्चों को मामूली चौटे आई है। जिन्हे ईलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल करसोग ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि करसोग से लगभग 3 किलोमीटर दूर सनारली के पास मंगलवार प्रातः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड के छात्रों को करसोग लेकर आ रही निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें तीन छात्र , एक छात्रा को मामूली छोटे आने पर घायल हुए हैं।
दुर्घटना का शिकार होने वाली बस में उक्त पाठशाला के लगभग 38 विद्यार्थी स्वार थे। जोकि करसोग उपमंडल मुख्यालय पर स्थित कृषि फार्म में वोकेशनल टूअर के लिए आ रहे थे। दुर्घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार बस में कोई अचानक तकनीकी खराबी आई और चालक ने बस को किनारे पर टकराने से पहले ही सभी विद्यार्थियों को अलर्ट कर दिया की बस की ब्रेक नहीं लग रही है, तो वह किनारे पर बस को टकराकर सभी को बचाने की कोशिश करने वाला है।
