शिमला : कमल भारद्वाज -हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।
राजधानी शिमला के दुधली में भारी बारिश के बाद आज तड़के लैंडस्लाइड होने से सड़क पर पार्क तीन गाड़ियां चपेट में आ गई। लैंडस्लाइड की चपेट में आई गाड़ी के मालिक व स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हा+दसा सुबह के समय पेश आया। लैंडस्लाइड में सड़क के किनारे पार्क की गई 3 गाड़ियां दब गई है। दबी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी व क्रेन मौके पर है।
