By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चार मील के पास बंद है नेशनल हाईवे, शाम तक हो सकता है बहाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चार मील के पास बंद है नेशनल हाईवे, शाम तक हो सकता है बहाल
himachalNews

चार मील के पास बंद है नेशनल हाईवे, शाम तक हो सकता है बहाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/13 at 2:10 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भीषण लैंडस्लाईड के कारण बंद हो गया है। इस बार हाईवे 6 मील के अलावा 4 मील के पास भी बंद हुआ है। 4 मील के पास पहाड़ी का बहुत बड़ा हिस्सा दरक कर हाईवे पर आ गिरा है। इसका लाईव वीडियो भी सामने आया है जिसका भयानक मंजर डरा देने वाला है। वैसे भी हाईवे दिन भर यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। वहीं, दूसरी तरफ से गोहर-चैलचौक और कमांद-कटौला मार्ग भी बंद रहे जिसके चलते कुल्लू-मनाली के लिए आवाजाही पूरी तरह से ठप्प रही। आज दोपहर बाद यह दोनों संपर्क मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए गए।

छोटे बड़े वाहनों को अब वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है

कमांद-कटौला मार्ग पर छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है और यह भी बार-बार बंद हो रहा है। जिसके चलते मशीनरी को मौके पर तैनात करके रखा गया है ताकि मलबा आते ही उसे हटाकर हाईवे को बहाल कर दिया जाए। वहीं, गोहर-चैलचौक मार्ग को सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बड़े वाहनों को यहां पर एक-एक घंटे के अंतराल में जाने की अनुमति है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि रविवार को मौसम दिन भर साफ रहता तो शाम तक हाईवे के बहाल होने की संभावना है। लेकिन मौसम विभाग ने अभी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। यदि रविवार को भी मौसम खराब रहा तो फिर हाईवे बहाल कर पाना संभव नहीं हो पाएगा।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने भी आज मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और एनएचएआई व केएमसी कंपनी को स्थिति सामान्य होने पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मलबा बहुत अधिक मात्रा में आने के कारण हाईवे को बहाल कर पाना संभव नहीं। मौसम साफ होते ही मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali NH -4 mile
Chandrika August 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 6 मील में लैंडस्लाइड की चपेट में आई कार हा+दसे में धनवंती ने भी तोड़ा दम, दो साल की मासूम मां की ममता से हुई महरूम
Next Article राजधानी शिमला के दुधली में लैंडस्लाइड… तीन गाडियां दबी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?