By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: काफनू में भूस्खलन,दो मकानों पर गिरे भारी पत्थर, क्षतिग्रस्त हुए मकान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > काफनू में भूस्खलन,दो मकानों पर गिरे भारी पत्थर, क्षतिग्रस्त हुए मकान
Accidenthimachal

काफनू में भूस्खलन,दो मकानों पर गिरे भारी पत्थर, क्षतिग्रस्त हुए मकान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/04 at 11:55 PM
Share

अनिल कुमार,किन्नौर: बारिश केंद्रों में जिला चुनार में लगातार भूस्खलन  की घटनाएं सामने आ रही। वहीं बुधवार रात्रि को भी किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत काफनू में भूस्खलन होने के कारण दो मकानों पर भारी पत्थरों के गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं । गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ हैं लेकिन मकानों के क्षतिग्रस्त होने से मकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ हैं।

काफनू पंचायत प्रधान अनुराधा कुमारी ने बताया कि बुधवार शाम को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से काफनू गांव के कृष्ण लाल व बुद्धा राम के मकानों पर बड़े बड़े पत्थर गिर गए। इससे कृष्ण लाल के मकान का लैंटर क्षतिग्रस्त हो गया ओर मकान के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गई,जबकि अन्य ग्रामीण बुद्धा सिंह के मकान की छत भी पत्थरों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।  जिस समय पहाड़ी से पत्थर गिरे उस समय कृष्ण लाल की पत्नी राधा घर पर थी ओर जब पहाड़ी से पत्थर खिसकने की आवाज आई तो राधा आवाज सुन कर घर से बाहर निकली।  हादसे के बाद कृष्ण लाल के परिवार ने रात रिश्तेदार के पास गुजारी।
इस घटना से लगभग दस लाख की निजी संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान हैं ओर राजस्व विभाग की टीम की ओर से नुकसान का सही आंकलन किया जा रहा हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, एस डी एम निचार विमला वर्मा,जिला परिषद सदस्य मीरा देवी,तहसीलदार नानक राम नेगी ने गांव में जाकर जायजा लिया ओर प्रभावित ग्रामीण कृष्ण कुमार को प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई।
एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार कि हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि लोक निर्माण विभाग को पहाड़ी में जिस जगह पत्थर गिरे हैं वहां का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ओर यदि उक्त पहाड़ी से और पत्थर गिरने का खतरा हो तो उसकी रोकथाम के लिए शीघ्र उचित कदम उठाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान न हो ।
TAGGED: Damaged, heavy stones, Kafnu, Kinnaur, landslide, two houses
admin May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी पुलिस की नशा तस्करों पर बडी कार्रवाई…8 किलो चरस के साथ पकड़ा था बड़ा मगरमच्छ, 1 करोड से अधिक की संपत्ति भी जप्त
Next Article मैकलोडगंज पहुंचे आचार्य लोकेश, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से की मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?