By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी पुलिस की नशा तस्करों पर बडी कार्रवाई…8 किलो चरस के साथ पकड़ा था बड़ा मगरमच्छ, 1 करोड से अधिक की संपत्ति भी जप्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी पुलिस की नशा तस्करों पर बडी कार्रवाई…8 किलो चरस के साथ पकड़ा था बड़ा मगरमच्छ, 1 करोड से अधिक की संपत्ति भी जप्त
crimehimachal

मंडी पुलिस की नशा तस्करों पर बडी कार्रवाई…8 किलो चरस के साथ पकड़ा था बड़ा मगरमच्छ, 1 करोड से अधिक की संपत्ति भी जप्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/04 at 11:40 PM
Share

मंडी : धर्मवीर- प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश अब नशा तस्करों का अड्डा बनता जा रहा है। नशा माफिया इस शांत प्रदेश को अंदर से खोखला करने में लगे हुए हैं।

जिला मंडी व कुल्लू-मनाली में भी चरस और चिट्टा जमकर फल-फूल रहा है। जिला में बीते 4 माह की बात की जाए तो पुलिस ने 111 एनडीपीएस के मामलों में 139 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है। पकड़े गए इन नशा तस्करों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं मंडी पुलिस ने नशा माफिया के एक बड़े मगरमच्छ को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर आरोपी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि मंडी पुलिस ने एनडीपीएस के 111 मामलों में 54 मामले चरस के, 50 मामले चिट्टा/हेरोइन के और 7 मामले अवैध रूप से नशे की खेती करने के पकड़े गए हैं। पुलिस ने चरस के 54 मामलों में 40 किलो चरस(भांग), चिट्टा के 50 मामलों में 450 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और नशे की खेती के 7 मामलों में अफीम/चरस के 1.29 लाख पौधे पकड़े हैं। जिनके सैंपलिंग के बाद मंडी पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला मंडी में नशा तरस्करी को पूरी तरह बंद करने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी में कुल्लू-मनाली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर पुलिस नशा तरस्करी पर चोट मार रही है। इसके साथ सूचना के आधार पर चिट्टा माफिया के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ड्रंक एंड ड्राईव पर कार्रवाई को चलेगा अभियान

एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि पुलिस शहर मंडी में जल्द ही ड्रंक एंड ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी और रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सरकार के नये नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। मंडी जिला एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां छोटी गलती भी मौत का कारण बन सकती है।

TAGGED: Mandi Big action by police on drug peddlers
Chandrika May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित इस शहर का नाम पड़ा कालका माता के नाम पर
Next Article काफनू में भूस्खलन,दो मकानों पर गिरे भारी पत्थर, क्षतिग्रस्त हुए मकान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?