संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश में बीती रात से हो रही भारी बारिश की वजह से बादल फटने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिला शिमला में भी भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया हैं। यहां बारिश की वजह से कोटखाई के पुजेली के समीप कलाला गांव में भूस्खलन हुआ हैं जिसमें दबकर नेपाली दंपति की मौत हो गई।
बीती रात भारी बारिश से उनका ढारा भूस्खलन की चपेट में आ गया और गिर गया जिसके मलबे में नेपाली दंपति की भी मौ+त हो गई।
मृतकों की पहचान भीम बहादुर उर्फ लालू (25) उर्फ लालू और पत्नी शीला के तौर पर हुई हैं। हादसा शुक्रवार बीती रात के समय पेश आया हैं। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर दोनों शवों को निकाल दिया हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी हैं।
