राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते जिला ऊना में भी नदी नाले उफान पर हैं। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते जिला ऊना की गगरेट विधानसभा के मारवाड़ी गांव से संदानी गांव जाने वाले रास्ते पर बना काजवे पानी का तेज बहाव आने के कारण बह गया हैं। इस काजवे के बहने से संधानी गांव की आवाजाही रुक गई हैं।
सदानी गांव के सुशील कुमार व अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से मदद किए जाने की गुहार लगाई हैं ताकि रास्ता बहाल हो सके और आवजाही फिर से शुरू हो सके।
