राहुल चावला, धर्मशाला: शनिवार को धर्मशाला महिला ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने मणिुपर घटना के विरोध में केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष निशा चौधरी व पदाधिकारियों नताशा कटोच, कौशल्या, अंजना, मोनिका सहित अन्यों ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेकर केंद्र और राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस ने यहां तक कहा है कि या सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम खुद इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।
महिला कांग्रेस का कहना है कि मणिपुर की घटना सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों की सुरक्षा हेतू कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी सम्मान का ध्यान रखा जाए और किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति किसी भी राज्य में न हो।
