संजु चौधरी, शिमला: ठियोग के पास भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया हैं। बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास एनएच-05 पर एनएच-05 एक बार फिर से रोड वाहनों के लिए बंद कर दिया गया हैं। ऐसे में एक दम रोड बंद होने से लंबी-लंबी लाइन ठियोग में वाहनों की लग गई हैं। एसडीएम ठियोग सुरेंद्र मोहन (HAS), ने जानकारी सांझा करते हुए कहा की रोड में लग रही दीवार का कार्य तेजी से चल रहा हैं लेकिन आज एक हिस्से पर रिटेनिंग वॉल के आखिरी पैच का काम क्षतिग्रस्त हो गया हैं और वहीं उक्त राजमार्ग से बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते हैं।
उन्होंने कहा की अब एनएच-05 का यह हिस्सा इस सड़क पर आने-जाने वालों के लिए खतरनाक हो गया हैं, इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही बंद कि गई हैं। वहीं लोगों से वैकल्पिक मार्ग से जाने का अनुरोध एसडीएम ठियोग की ओर से किया गया हैं। सड़क के इस हिस्से यानी राहीघाट से प्रेमघाट तक वाहनों की आवाजाही रहेगी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
अगर आप रामपुर मार्ग से शिमला या शिमला से जा रहे हैं तो सैंज से मशोबरा का विभाजन किया गया हैं रोहड़ू-चौपाल-कोटखाई से आने और जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग: रोहड़ू-कोटखाई के लिए छैला द्विभाजन-सैंज-धामंद्री-फागू-शिमला, नारकंडा-मतियाना से शिमला की ओर आने और जाने लिए मार्ग: नरेल-क्यार्टू-ठैला-बलदैयां-मशोबरा-लढली-शिमला मार्ग वैकल्पिक मार्ग रखा गया हैं।
