संजु चौधरी, शिमला: चंबा मनोहर हत्या+कांड में पक्ष व विपक्ष में बयानबाजी जारी हैं। बीजेपी इस हत्या+कांड की एनआईए से जांच की मांग कर रही हैं। विपक्ष ने सरकार पर ऐसे हालतों के लिए लचर कानून व्यवस्था व मुख्यमंत्री की 98 प्रतिशत हिंदुओं पर जीत के बयान को जिम्मेवार बताया।
केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शिमला संसदीय क्षेत्र का व्यापारी सम्मेलन शिमला में हुआ। सम्मेलन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सरकार पर जम कर निशा+ना साधा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के 98 प्रतिशत हिंदुओं को हराने जैसे बयानों के परिणाम सामने हैं। हमने एनआईए जांच की मांग की हैं। सरकार मामले की एनआईए जांच करवाएं।
नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पूछ रहे हैं कि भाजपा विरोध क्यों कर रही हैं, इस तरह के जघन्य अपराध हो रहा है तो हम विरोध भी ना करें। डीजीपी छुट्टी पर है पर डीजीपी का चार्ज किसको दिया पता नहीं हैं। जो अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर देख रहे हैं वह राजनीतिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए की किस तरह की भाषा का प्रयोग करना चाहिए। प्रदेश में सरकार उनकी हैं इसलिए जांच करवाना सरकार की जिम्मेवारी हैं।
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर काम में पारदर्शिता आई हैं। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं। ऐसे में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं। व्यापारियों का सम्मेलन हुआ है जिसमें व्यापारियों के साथ चर्चा की गई हैं। मोदी सरकार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा हैं। 2024 में एक बार फिर केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी।
