Bilaspur, Subhash –झंडूता उपमंडल के गांव थेह (डाकघर गंगलोह) के वीर सपूत हवलदार बलदेव चंद, सुपुत्र हवलदार (सेवानिवृत्त) विशन दास, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद बलदेव चंद अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।अंत्येष्टि में विधायक जीत राम कटवाल, विवेक कुमार सहित उपायुक्त, एसपी, डीएसपी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
