By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चहेतों के लिए पिछले पांच साल बन गए स्वर्णिम काल: संजय पराशर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > चहेतों के लिए पिछले पांच साल बन गए स्वर्णिम काल: संजय पराशर
electionhimachalpolitical

चहेतों के लिए पिछले पांच साल बन गए स्वर्णिम काल: संजय पराशर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/23 at 10:45 AM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में गरीबोें ओर बेरोजगारों से अन्याय करने वालों को क्षेत्र की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सियासत के सफर में उनका किसी से व्यक्तिगत द्वेष नहीं है, लेकिन क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा करने के लिए उन्हें किसी भी मंच पर संघर्ष करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। यह बात जसवां प्रागपुर से बतौर आज़ाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे कैप्टन संजय पराशर ने शनिवार को शांतला, पुननी, कटोह टिक्कर, भरोजी जदीद और चपलाह पंचायतों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

पराशर ने स्थानीय वासियों से रूबरू होते हुए कहा कि रोजगार मंत्री अगर रोजगार की बात न करके अन्य मुद्दों की आड़ में सवालों से बचना चाहे तो समझा जा सकता है कि पिछले पांच वर्षों में बरोजगारों के साथ बहुत बड़ा मजाक हुआ है। पराशर ने कहा कि कोरोनाकाल आने के बाद रोजगार के अवसर सीमित हो रहे थे तो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अजीब संयोग यह भी था कि रोजगार मंत्री के पास उद्याेग का भी दायित्व था, लेकिन नए उद्योग स्थापित न होने से यहां भी बेरोजगार युवा खुद को ठगा सा महसूस करते रहे।

संजय ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में बेरोजगारी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती रही, लेकिन रोजगार सृजन काे लेकर कार्य शून्य ही रहा। पराशर ने कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता भी जमीनी स्तर की लड़ाई मात्र सोशल मीडिया पर ही पोस्ट करके करते रहे। गरीबाें के जर्जर व जीर्ण-शीर्ष अवस्था में पहुंचे चुके मकानों को देखकर किसी को तरस नहीं आया। यह अलग बात है कि चहेतों के लिए पिछले पांच साल एक तरह से स्वर्णिम काल जैसे बन गए, जबकि क्षेत्र का गरीब और गुरबत के दलदल में धंसता चला गया।

संजय ने कहा कि जसवां-प्रागपुर क्षेत्र की भावी पीढ़ी के भविष्य से भी खिलवाड़ किया गया। जब कोरोनाकाल में स्कूल बंद थे और बच्चों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन तक नहीं थे। किसी तरह से अभिभावकाें न बच्चाें के लिए मोबाइल सेट का इंतजाम किया तो नेटवर्क समस्या से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करने में भी असमर्थ थे। ऐसे में उस समय जसवां-प्रागुपर के नियति-नियंता मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और विद्यार्थियों व उनके मां-बाप की सहायता करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई,लेकिन जब चुनाव नजदीक आ गए तो इन लोगों के अंदर का दानवीर कर्ण अचानक जाग गया और उन गांवों का रूख किया, जहां पूरे पांच वर्ष तक कभी दर्शन नहीं दिए थे।

पराशर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के उत्थान के लिए विजन और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। संजय ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखकर काम किया होता तो आज उन लाेगों को वोट मांगने की आवश्यकता नहीं होती और खुद पराशर भी उनके संग चलकर ऐसे कार्यों की दुहाई देता,लेकिन सच यही है कि ऐसे तंत्र की विफलता के कारण ही उन्हें राजनीतिक मैदान में उतरना पड़ा है। अब जसवां-प्रागपुर और स्थानीय वासियों के लिए वह अपना सर्वस्व दांव पर लगाने को तैयार है।

TAGGED: Election, Sanjay Parashar, ticket
admin October 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Video में देखिए नामांकन के बाद प्रचार में जुटे RS बाली, भाजपा पर कसा तंज
Next Article यहां दिवाली पर दुकानदार विदेशी को ना तो स्वदेशी को कर रहे हां, मिट्टी के दीयों से सजे है स्टॉल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?